फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies in head-on collision between pickup truck and motorcycle.

Gorakhpur News: पिकअप-बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in head-on collision between pickup truck and motorcycle.
- पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन


जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को पिकअप और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान जंगल कौड़िया के टोला मुबारकपुर निवासी सत्यम गौड़ (18) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, नयनसर निवासी पिकअप चालक बुधवार दोपहर करीब दो बजे चोकर लेने बरगदवा जा रहा था। इसी दौरान सत्यम बाइक से अपने घर मुबारकपुर लौट रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के समीप दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर पिकअप के नीचे जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल सत्यम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार, सत्यम दो भाई-बहन थे। कुछ वर्ष पहले उनके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed