फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elder brother and sister-in-law attacked with a knife during a dispute.

Gorakhpur News: विवाद में बड़े भाई और भाभी पर चाकू से हमला

Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Elder brother and sister-in-law attacked with a knife during a dispute.
- शाहपुर के लतीफ नगर का मामला, बचाने आई भाभी भी घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के लतीफ नगर कॉलोनी में सोमवार को पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित लतीफ नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण भूषण यादव ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बस परिवहन निगम में अनुबंध पर है। आरोप है कि उसी बस को लेकर मां और दोनों भाई अक्सर गाली-गलौज और विवाद करते हैं। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे छोटा भाई शशि भूषण जबरन उनके कमरे में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में कृष्ण भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पत्नी बचाने आई तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया और धमकी देकर भाग गया। कृष्ण का आरोप है कि छोटा भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ सुल्तानपुर में पहले से एफआईआर दर्ज है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि भाइयों में मारपीट हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर शशि भूषण, भारत भूषण और कमलावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed