{"_id":"5860e7ca4f1c1b2941eeba06","slug":"retired-army-man-killed-wife-due-to-dispute-on-mobile-chatting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी बना पत्नी का कातिल, उड़ा दिया भेजा और वजह बनी चैट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी बना पत्नी का कातिल, उड़ा दिया भेजा और वजह बनी चैट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Mon, 26 Dec 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड फौजी पत्नी का कातिल बन गया। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसके सिर में गोली मार दी। इसका कारण बनी चैट। घटना पंजाब के मुक्तसर साहिब की है।
पति अकसर लड़कियों से फोन पर चैटिंग में व्यस्त रहता था। पत्नी ने कई बार उसे ऐसा न करने को कहा, लेकिन फौज से रिटायर पति फिर भी उसकी बात को अनसुना कर देता।
बीती रात पत्नी का उसके साथ चैटिंग को लेकर फिर झगड़ा हो गया और इस बीच तैश में आकर पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसका भेजा उड़ा दिया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतका की सास और ससुर भी फरार हैं। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी।

गांव बादल के स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड था
गन शॉट
वारदात लंबी के गांव घुमियारा में हुई। थाना लंबी पुलिस ने मृतका के भाई गगनदीप सिंह के बयान पर बहन के पति गुरप्रीत सिंह (43), ससुर महिंदर सिंह व सास सरबजीत कौर को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गगनदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन अमनदीप कौर उर्फ परमजीत कौर (38) का पति गुरप्रीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव बादल के स्टेडियम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
वह अक्सर मोबाइल पर लड़कियों के साथ चैटिंग करता था, जिसकी वजह से घर में क्लेश रहने लगा। शनिवार को गुरप्रीत सिंह को समझाने के लिए वह भी अपनी बहन के कहने पर गांव आया था। समझाने के दौरान गुस्साए गुरप्रीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बहन के सिर में गोली मार दी।