फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   reliance-jio-marketing-head-brutally-beated-till-death

रिलायंस जियो के मार्केटिंग हैड की हत्या, आरोपी काबू, वजह मामूली?

Sun, 28 Aug 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
reliance-jio-marketing-head-brutally-beated-till-death
Reliance jio marketing head - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड की हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। हत्या व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों ने सिर्फ लूटपाट के मकसद से ही विनीत की हत्या की थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर 27 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


वीरवार को डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के राजीव कॉलोनी निवासी आकाश (20), इंदिरा कॉलोनी निवासी मनीष (27) और मनीमाजरा के आमिर (21) के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से मृतक विनीत त्रेहान से लूटा हुआ पर्स, एटीएम कार्ड, हत्या में इस्तेमाल दो कुल्हाड़ियां, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि विनीत के दोनों मोबाइल फोन नहीं मिल सके हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे हुए दोनों फोन घग्गर में फेंक दिए। फोन को तलाशने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आरोपियों पर कई मामले पहले से हैं दर्ज 

reliance-jio-marketing-head-brutally-beated-till-death
Reliance jio marketing head - फोटो : Amar Ujala
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि एक आरोपी ने अन्य व्यक्ति के समक्ष हत्या करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को 21 अगस्त को ही काबू कर लिया था। इसके बाद पुलिस गुपचुप तरीके से उनसे पूछताछ करती रही। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों से सामान बरामद करने के बाद हत्या का खुलासा करना चाहती थी।

पुलिस का कहना है कि सबसे पहले मनीष ने विनीत पर कुल्हाड़ी से वार किया था। फिर आकाश ने कुल्हाड़ी मारी। इसके बाद विनीत का पर्स, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लेकर तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास समेत सात केस दर्ज हैं। आरोपी मनीष पर एक हत्या के प्रयास समेत दो मामले मनीमाजरा में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी आकाश पर हत्या के प्रयास के मामले समेत कुल चार केस दर्ज हैं। तीसरे आरोपी आमिर के खिलाफ भी चोरी का एक केस दर्ज है। 

पुलिस कस्टडी में एक आरोपी ने की खुदकुशी कोशिश की

reliance-jio-marketing-head-brutally-beated-till-death
Reliance jio marketing head - फोटो : File Photo
आरोपी मनीष ने 23 अगस्त की रात पुलिस हिरासत के दौरान कांच से गला रेत कर खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष ने कमरे  में लगी एक ट्यूब लाइट तोड़ी और उसके कांच से गला रेत कर खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद उसे मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और प्राथमिक उपचार दिलाया। मनीष की हालत स्थिर है। पुलिस ने मनीष के खिलाफ खुदकुशी करने का भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की कहानी में कई पेंच
पुलिस का कहना है कि हत्यारों का मकसद सिर्फ विनीत को लूटना था। मगर सवाल ये उठता है कि अगर उनका मकसद सिर्फ लूट था तो आरोपियों ने विनीत त्रेहान का कड़ा, चेन और लैपटॉप वहां क्यों छोड़ दिया। पुलिस यह भी बताने को तैयार नहीं है कि आरोपियों से जो कुछ बरामदगी हुई है, वह कहां से हुई।

पुलिस जो सामान बरामद नहीं कर पाती, उसके बारे में बताती है कि आरोपियों ने उसे घग्गर में फें क दिया है। इसी तरह सेक्टर-17 के शोरूम में 14 करोड़ की लूट के मामले में भी सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर बरामद नहीं कर पाई थी और कहा गया कि आरोपियों ने उसको भी नदी में फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed