{"_id":"396039720f5dfad2bf780e6c702b90cb","slug":"refuse-to-marry-than-fire-on-woman-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार किया तो महिला का फ्लैट फूंक डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार किया तो महिला का फ्लैट फूंक डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इंकार करने पर गुस्साए युवक ने एक महिला के फ्लैट में आग लगा दी। पुलिस ने 48 घंटे बाद युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी आईपीएस अंडर ट्रेनिंग संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल धीमान के रूप में हुई है।
उसके साथी हरप्रीत को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ रोड इलाके में रहने वाली एक महिला से विशाल शादी करना चाहता था। उसने अपनी इच्छा महिला को बताई तो महिला ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसपर आरोपी ने अपने साथी हरप्रीत के साथ योजना बनाई। दोनों ने एक जून को एक एसी और इनवर्टर की बैटरी चोरी की। इनको महिला के फ्लैट में रखकर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी।
विज्ञापन
उस वक्त घर में कोई नहीं था। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की गहन छानबीन के बाद पूरा मामला सामने आ गया।