फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   real policemen looted seventeen lakh from a businessman in haryana

यहां तो पुलिस वालों ने ही लूट लिए 17 लाख, अब किस पर करें भरोसा?

Tue, 13 Dec 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Updated Tue, 13 Dec 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
real policemen looted seventeen lakh from a businessman in haryana
पुलिस कांस्टेबल ने रची थी लूट की साजिश
जब रक्षा करने वाली पुलिस ही लुटेरी हो जाए तो आम आदमी कहां जाए। जी हां, मामला हरियाणा के सोनापत का है। यहीं चार दिन पहले रिश्तेदार से पैसे लेकर नरेला से सोनीपत आए मिर्च मंडी के व्यापारी संदीप गोयल से साढ़े 17 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने रोहतक पुलिस के कांस्टेबल राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि राजीव सहकारिता मंत्री की सुरक्षा में तैनात रहा है, हालांकि मंत्री मनीष ग्रोवर ने इससे अनभिज्ञता जताई है। पकड़े गए कांस्टेबल का साथी मंजीत अभी फरार है, वह भी पुलिस लाइन रोहतक में कांस्टेबल है। पुलिस ने  राजीव को दो दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर को मिर्च मंडी के व्यापारी संदीप गोयल ने शिकायत दी थी कि वह अपने रिश्तेदार से बिजनेस के लिए पैसे लेकर नरेला से सोनीपत आया था। रास्ते में लहराड़ा के नजदीक पुलिस की वर्दी में दो युवक आए और उससे 17 लाख 56 हजार रुपये छीन कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान बैंयापुर गांव के युवक संदीप को काबू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री की सुरक्षा में तैनात रहा है आरोपी

real policemen looted seventeen lakh from a businessman in haryana
पुलिस कांस्टेबल ने रची थी लूट की साजिश
रिमांड के दौरान संदीप ने खुलासा किया कि उसका भाई मंजीत व उसका दोस्त लहराड़ा निवासी राजीव रोहतक पुलिस में तैनात हैं। संदीप को पता लगा था कि व्यापारी पैसे लेकर आ रहा है। उसने मंजीत व राजीव को सूचना दे दी। दोनों व्यापारी से पैसे लूटकर फरार हो गए। संदीप से हुए खुलासे के बाद पुलिस ने राजीव को महलाना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

जल्द रिकवर होगी नकदी
जांच में सामने आया है कि राजीव सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की सुरक्षा में तैनात रहा है, जबकि संदीप का भाई मंजीत रोहतक पुलिस लाइन में कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। संदीप व राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मंजीत अभी फरार है। जल्द नकदी भी रिकवर कर ली जाएगी। 
रमेश चंद्र, जांच अधिकारी, एसएचओ थाना सदर

राजीव और मंजीत रोहतक पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर तैनात हैं। राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मंजीत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। कानून तोड़ने वाला चाहे कोई हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। - अश्विन शैणवी, एसपी सोनीपत

राजीव नाम का कांस्टेबल कभी भी मेरी सुरक्षा में तैनात नहीं रहा। मेरी सिक्योरिटी में दो लोग हें, जो स्थायी तौर पर तैनात हैं। राजीव नाम के किसी कांस्टेबल को मैं नहीं जानता। 
- मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed