{"_id":"63442ea0e2f0261a187fb042","slug":"rave-party-video-viral-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में रेव पार्टी का वीडियो वायरल: दिग्गज कारोबारी लड़कियों संग लगा रहे ठुमके, खूब छलक रहे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में रेव पार्टी का वीडियो वायरल: दिग्गज कारोबारी लड़कियों संग लगा रहे ठुमके, खूब छलक रहे जाम
Mon, 10 Oct 2022 08:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:16 PM IST
सार
वीडियो में व्यापारी तो पूरी तरह से नजर आ रहे हैं लेकिन वह डांस पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान खुलेआम शराब चल रही थी और धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। डांस चल रहा था और व्यापारी लड़कियों के साथ डांस कर ही रहे थे कि एकदम से पुलिस ने वहां छापा मारा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में भाजपा नेता के होटल पुखराज में चल रही रेव पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई किसी न किसी तरीके से वीडियो मंगवा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ कारोबारी लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं और इसके साथ-साथ खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। इस दौरान वहां शहर के कारोबारियों के साथ-साथ बाहरी कारोबारी जो होजरी कारोबार के लिए आए थे, वह भी मौजूद हैं। यह होटल ब्राऊन रोड पर स्थित है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता के होटल पुखराज में चल रही पार्टी के दौरान जब छापा मारा गया तो अगले दिन शहर में होटल पुखराज काफी चर्चा में रहा। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि मामला दर्ज जो हुआ है, उसमें किस-किस का नाम है। अखबारों में नाम छपने के बाद अगले दिन उस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो आग की तरह शहर में फैला। वीडियो में व्यापारी तो पूरी तरह से नजर आ रहे हैं लेकिन वह डांस पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान खुलेआम शराब चल रही थी और धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। डांस चल रहा था और व्यापारी लड़कियों के साथ डांस कर ही रहे थे कि एकदम से पुलिस ने वहां छापा मारा। हर कोई वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये अपने जानने वालों तक पहुंचाने में लगा था।
विज्ञापन