{"_id":"77d82e613352b4b81038022db1bfd38f","slug":"rape-with-woman-by-former-landlord-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान छोड़ा तो मकान मालिक ने लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान छोड़ा तो मकान मालिक ने लूटी आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
मकान मालिक की विवाहिता किरायेदार पर गंदी नजर थी। विवाहिता ने मकान छोड़ा तो मकान मालिक ने उसकी आबरू लूट ली। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले ईश्वर शर्मा नामक व्यक्ति के घर में किराए पर रहती थी। आरोपी उसे छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान उसने वहां से मकान बदल दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ईश्वर शर्मा ने उसे बाद में फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि शनिवार को वह घर में अकेली थी। इस दौरान ईश्वर शर्मा उसके घर में आकर उससे दुराचार कर फरार हो गया। उधर पीड़िता के स्वैब जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन