{"_id":"5b68451a4f1c1bf5498b551b","slug":"rape-with-woman-at-hotel-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बात करने के बहाने ले गया होटल, फिर महिला के साथ की हैवानियत और दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बात करने के बहाने ले गया होटल, फिर महिला के साथ की हैवानियत और दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी काम के लिए लुधियाना आई एक विवाहिता को उसके गांव का लड़का बात करने का बहाना बनाकर उसे होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के 10 महीने तक आरोपी उसे धमकियां देता रहा कि वह किसी को इस बारे में न बताए। नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पति की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस आरोपी केवल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अक्तूबर 2017 में किसी काम के लिए लुधियाना आई थी। जालंधर बाईपास के पास आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला था। आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि वह उससे कुछ बात करना चाहता है। आरोपी पीड़िता को बातों में लगाकर माता रानी चौक के पास स्थित एक होटल में ले गया।
वहां पर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। नहीं तो वह पूरे गांव में उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में हिम्मत दिखा पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।