फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with tenant lady by land lord at ludhiana of punjab

घर में महिला को अकेला देखकर डोल गई मकान मालिक की नियत, किया दुराचार

Sat, 04 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 04 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
rape with tenant lady by land lord at ludhiana of punjab
रेप - फोटो : DEMO Pics
महिला को घर में अकेला देखकर मकान मालिक की नियत डोली गई और उसने उसकी इज्जत लूट ली। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। सलेम टाबरी इलाके में एक किराए के कमरे में रहने वाली विवाहिता के साथ उसकी के मकान मालिक ने दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने विवाहिता को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन


विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता की शिकायत पर न्यू शिवपुरी स्थित संतोख नगर निवासी ओम प्रकाश के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित ककी मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है।
विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह मूल रुप से बिहार के जिला अबदपुर की रहने वाली है। यहां पर वह आरोपी द्वारा बनाए कमरों में किराए के कमरे में रहती है। उसका पति सब्जी मंडी में मजदूरी करता है, जबकि उसके तीन बच्चे है जो अभी काफी छोटे है। वीरवार को आरोपी कमरों से किराया लेने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह घर में अकेली थी तो आरोपी उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार कर डाला। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। देर शाम को पीड़ित का पति घर आया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरीक सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच भी करवा ली गई है। आरोपी की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed