नाबालिग सहकर्मी की लूट ली अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने साथ फैक्टरी में काम करने वाली किशोरी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने किशोरी के साथ एक खाली प्लॉट में दुराचार करने के बाद धमकियां देकर फरार हो गया।
पीड़ित किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नूरवाला रोड स्थित न्यू दीप नगर निवासी अजय कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता बिहार के जिला पूर्णिया की रहने वाली है। मां-बेटी एक फैक्टरी में काम करती हैं।
जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले गया
आरोपी भी उसी फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार की सुबह वह फैक्टरी जा रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले गया। वह अपनी बेटी को काफी समय तक ढूंढती रही।
जब वह उसे ढूंढते हुए घर पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे कहा कि आरोपी उसे खाली प्लॉट में ले गया था। जहां पर उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी।
पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत थाना मेहरबान पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।