मां बीमार, नाबालिग बहन से करता रहा रेप, गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बहन को वो सात महीने से हवस का शिकार बना रहा था। एक महिला को लड़की के प्रेग्नेंट होने का शक हुआ तो मामले का पर्दाफाश हुआ। मामला चंडीगढ़ के धनास का है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बहन के प्रेग्नेंट होने पर एक महिला की नजर पड़ी तो मामले का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद समाजसेवी महिला ने नाबालिग के साथ सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार वारदात धनास स्थित ईडब्लूएस फ्लैट्स में परिवार के साथ रहने वाली एक नाबालिग के साथ हुई। उसके पिता दिहाड़ी का काम करते हैं और मां अक्सर बीमार रहती है। घर में पीड़िता को लेकर कुल सात भाई बहन हैं। आरोपी भाई की उम्र भी 15 साल है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 7 महीने से उसके साथ रेप कर रहा था। इस दौरान वह किसी को इसके बारे में न बताने की धमकी भी देता था।
मां रहती थी बीमार, इमोशनल ब्लैकमेल करता था भाई
शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 6 महीने पहले उसने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने भाई को दी। लेकिन भाई ने धमकी देकर सब ठीक हो जाने का झूठा दिलासा देकर चुप करा दिया।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार तीन से चार महीने के बाद नाबालिग लोगों की नजर से बचने लगी। लेकिन पड़ोस में रहने वाली एक समाजसेवी की नजर नाबालिग पर पड़ी। महिला ने शक होने के बाद नाबालिग को घर बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान नाबालिग ने महिला को पूरी बात बताई।
इसके बाद महिला ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी। केस में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां अक्सर बीमार रहती है। अभी भी नाबालिग की मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी भाई कहता था कि मां बीमार है, उन्हें बताओगी तो वह परेशान हो जाएंगीं।