{"_id":"57bdcfcc4f1c1bd02dd4ef14","slug":"rape-with-teenager-shadi-ka-jhansa-crime-against-womens-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे, नाबालिग से किया था दुष्कर्म, मिली ये सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे, नाबालिग से किया था दुष्कर्म, मिली ये सजा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया, फिर उससे दुष्कर्म किया। अब मौलीजागरां निवासी आरोपी को न्यायालय ने ये सजा सुनाई है। चंडीगढ़ निवासी एक नाबालिग के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने मौलीजागरां निवासी प्रमोद को 10 साल की सजा सुनाई है।
साथ ही उस पर 58 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। प्रमोद के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस ने संबंधित केस पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज किया था। मामला पिछले साल 4 अप्रैल का है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने मनीमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मौलीजागरां निवासी प्रमोद कुमार उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने नाबालिग की तलाश की तो वह प्रमोद के पास से मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुराचार की धारा में केस दर्ज किया था।