फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with step daughter in ludhiana

जिसे 'पापा' बोलती थी, उसी ने लूट ली अस्मत

Mon, 01 Jun 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 01 Jun 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
rape with step daughter in ludhiana

मासूम बच्ची जिसे 'पापा'बोलती थी। उसी ने उसका रेप कर डाला। इन्सानियत को शर्मसार करने वाकया पंजाब के लुधियाना की है। पीड़ित बच्ची की मां बीते करीब नौ साल से ही आरोपी के साथ बिना शादी के ही रह रही है।

विज्ञापन


बच्ची आरोपी को ही अपना पिता कहती थी। आरोपी बच्ची पर बुरी नजर रखता था। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब बच्ची कमरे में खेल रही थी। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में गई। बाद में आरोपी उसे धमकियां देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत छापामारी कर आरोपी को रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सोमवार आरोपी को अदालत में पेश करेगी। उधर, पुलिस पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच भी सोमवार को ही कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को बच्ची अपने कमरे में खेल रही थी। उसकी मां बाहर काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने कमरे में जाकर बच्ची के साथ दुराचार कर लिया।

बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां अंदर जा पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले भी कई बार बच्ची से दुराचार किया, लेकिन किसी को पता नहीं चला।

लड़की को देख जागी हवस, गैंगरेप कर छोड़ा

rape with step daughter in ludhiana

उधर पंजाब के मोहाली के लांडरां के गांव मनौली में शनिवार रात रिटायरमेंट की पार्टी से एक्टिवा सवार युवक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा ले गए और रेप के बाद उसे गांव में ही छोड़कर भाग गए।

किशोरी को गंभीर हालत में फेज-छह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोहाना थाना पुलिस ने गांव मनौली निवासी राणा और शैली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव मनौली के एक घर में रिटायरमेंट की पार्टी चल रही थी। पार्टी में काफी संख्या में रिश्तेदार और गांववाले पहुंचे मौजूद थे। इस दौरान पार्टी में आई लड़की को दो लड़के जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठाकर अपने साथ ले गए। सेक्टर-82 के पास उन्होंने लड़की से दुष्कर्म किया। फिर लड़की को गांव में छोड़ कर भाग गए।

घटना की जानकारी होते ही लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना थी। थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि राणा और शैली के  खिलाफ पोक्सो एक्ट-363, 376 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पीड़िता के धारा-164 के तहत अदालत में बयान दर्ज करवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed