गोद ली बच्ची को पाला, बड़ी होते ही लूट ली आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस मासूम बच्ची का उसने लालन-पालन किया। एक दिन उसी बाप ने रिश्ते को कलंकित कर बेटी को बनाया हवस का शिकार। वारदात पंजाब के लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में घटी। यहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है।
आरोपी पिता पर आरोप है कि उसने बेटी को किसी को न बताने की धमकियां भी दीं। जब बेटी के सब्र का बांध टूटा तो उसने इसकी जानकारी अपने सगे भाई को दी।
उन्होंने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी में की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद पीड़ित लड़की की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
उधर, पुलिस सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराएगी। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की मौत हो गई थी। आरोपी की बच्ची के परिजनों से जान पहचान थी।
बाप संग घर में अकेली रह रही थी नाबालिग
उसने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। बच्ची की मां ने जन्म के करीब एक सप्ताह बाद ही उसे आरोपी के परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने ही बच्ची का पाल कर बड़ा किया।
कुछ समय पहले नाबालिग की सगी मां, सौतेली मां और भाई किसी अन्य नाबालिग को अगवा कर दुराचार करने के मामले में नामजद हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से बच्ची सौतेले पिता के साथ घर में अकेली रह गई।
दिवाली से एक दिन पहले जब घर में अकेली थी तो उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताए। काफी समय तक नाबालिग ने इस बात का किसी के साथ जिक्र नहीं किया।
हिम्मत दिखाकर उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।