नर्सिंग होम में नर्स के साथ 4 साल रेप, जबरन रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के सांपला के नर्सिंग होम में एक नर्स के साथ 4 साल तक रेप होने और फिर जबरन शादी करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि संस्थान के संचालक दीपक दहिया ने दुराचार किया और अश्लील क्लिप बना इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे पीड़ित से दिल्ली में जबरन शादी रचाई। 2012 से दिसंबर 2015 तक आरोपी नर्स को धमकी देकर लगातार हवस का शिकार बनाता रहा।
पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में संचालक दीपक दहिया, सोनीपत के निजी नर्सिंग संस्थान के निदेशक के भाई जगदीप और मंजीत के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, षड्यंत्र रचने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अश्लील क्लिप बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी
पुलिस को दी शिकायत में नर्स ने बताया कि वह सांपला के वार्ड नंबर 10 में रहती है। युवती का कहना है उसने सोनीपत के एक संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रखा है। जीएनएम कोर्स के तीसरे साल में जुलाई 2012 में उसका सिलेबस पूरा हो गया था। जनवरी 2013 में इसकी परीक्षा होनी थी। जून 2013 में इन्टर्नशिप होनी थी।
युवती ने टीवी पर श्री बालाजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में साइकोलॉजी टीचर की मांग की गई थी। युवती ने 21 जुलाई 2012 को संस्थान में अपना बोयाडाटा जमा करा दिया। संस्थान के अधिकारियों ने युवती का साक्षात्कार लिया। पीड़ित का कहना है कि उसी दिन एक अन्य लड़की का भी चयन किया गया था। दोनों ने 23 जुलाई को ज्वाइन कर लिया। बाद में पता चला कि संस्थान संचालक का नाम जितेंद्र व दीपक दहिया है।
छात्रा का कहना है कि दीपक संस्थान को चलाने के अलावा विद्यार्थियों को दूसरे संस्थान में दाखिला दिलाने का भी काम करता था। आरोप है कि दीपक ने एक दिन उसे ऑफिस की छुट्टी होने के बाद अतिरिक्त काम का बहाना बनाकर रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मामले की अश्लील विडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।
बहादुरगढ़ संस्थान और होटल में भी किया दुराचार
युवती ने बताया कि कुछ समय बाद दीपक ने बहादुरगढ़ में भी बाला जी नर्सिंग सेंटर खोल लिया। 31 दिसंबर 2013 को दीपक ने उसे बहादुरगढ़ संस्थान में फाइल लाने के लिए भेजा। आरोप है कि कुछ समय बाद दीपक भी संस्थान में पहुंच गया और फिर पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। 22 जनवरी को बहादुरगढ़ के एक होटल में भी रेप किया।
यहां दीपक ने ही पीड़िता का दाखिला किसी संस्थान में कराया था। इसके बाद युवती ने बहादुरगढ़ में नौकरी करनी शुरू कर दी। 5 दिसंबर 2015 को दीपक दिल्ली से किताब लाने के बहाने पीड़ित को साथ ले गया। यहां दीपक ने जबरन उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
इस काम में आरोपी का मनजीत और जगदीप ने भी साथ दिया। पीड़िता का कहना है कि जगदीप उस संस्थान के निदेशक का भाई है, जिससे उसने पढ़ाई की थी। जगदीप और मनजीत पर धारा 120 बी के तहत षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
- इंस्पेक्टर गरिमा, महिला थाना एसएचओ