{"_id":"86ad601fb0829df6a8a9aaf85ac70edc","slug":"rape-with-model-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने गया था 'सुहागरात' मनाकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने गया था 'सुहागरात' मनाकर भागा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मॉडल से होटल में दुराचार के मामले में पुलिस ने बीटेक की पढ़ाई कर चुके युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 निवासी 27 वर्षीय जसकरन सिंह गिल के खिलाफ सेक्टर-17 के थाने में शुक्रवार को डीडीआर दर्ज की गई थी। सोमवार को आला अधिकारियों के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
महिला का आरोप है कि सेक्टर-17 की पुलिस मामला दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी। पीड़ित महिला के अनुसार वह तीन साल पहले एक दोस्त के जरिए जसकरन के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
जसकरन उस पर शादी के लिए जोर डालता रहता था और इंकार करने पर उसने एक हाथ की नस काटने का प्रयास किया था।
गत पांच दिसंबर को वह उसे शादी का चूड़ा दिलवाने के लिए साथ ले गया और उसके साथ होटल में रुका। बाद में इसी होटल में उसने दुराचार किया।
महिला ने जांच अधिकारी पर समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।