फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl in punjab's Moga

पंजाबः परिवार को मारने की दी धमकी और लूट ली नाबालिग की आबरू...दो दोस्त भी थे शामिल

Thu, 20 Sep 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 20 Sep 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in punjab's Moga
सांकेतिक तस्वीर

एक शख्स एक नाबलिग लड़की को परिवार को मारने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लड़की से हैवनियत भी की। ये खेल पूरे एक साल तक चलता रहा। हालांकि अब मामले का खुलासा हो गया है। घटना पंजाब के मोगा की है। 

विज्ञापन


यहां एक नाबालिग 16 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों से मिलकर करीब एक  वर्ष तक हवस का शिकार बनाया। इस संबंध में मोगा पुलिस ने आरोपियों सतविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि नवंबर 2017 को कथित आरोपी सतविंदर सिंह ने दोस्ती करने के लिए कहा। जिस पर इंकार कर दिया तो उसने धमकी दी कि अगर दोस्ती न की तो उसे व उसके भाइयों को जान से मार देगा। 
विज्ञापन


जिस पर वह डर गई और कुछ दिन बाद आरोपी उनके घर में आया। वह उस समय सो रही थी। वह उसे जबरन उठाकर गली में ले गया, वहां आरोपी हरप्रीत सिंह भी मौजूद था। वह उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत के कमरे में ले गए। वहां सतविंदर सिंह ने मेरे साथ डरा धमकाकर दुराचार किया। इसके बाद वह हर माह अपने घर से ले जाता और खेत में ले जाकर उसके दुराचार करता। जबकि उसके दूसरे साथी बाहर खड़े रहते थे। 18 और 19 सितंबर को रात भी वह जबरन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसे डरा-धमकाकर उसने फिर दुराचार किया और घर छोड़ गए। जैसे ही वह घर पहुंची तो घर के सदस्यों ने उठकर मुझे पूछा तो सारी वारदात की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed