{"_id":"5b34d4de4f1c1bf26e8ba782","slug":"rape-with-minor-girl-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची के साथ झाड़ियों में दुष्कर्ष, विरोध में परिजनों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की बच्ची के साथ झाड़ियों में दुष्कर्ष, विरोध में परिजनों ने हाईवे किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा तो उसे तुरंत नजदीकी क्लीनिक में दाखिल करवाया गया।
महिला डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि करते हुए उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी नवीन सिंगला और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस की ढीली कारगुजारी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर बठिंडा-मुक्तसर हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार की बच्ची को उसकी मां ने रात करीब नौ बजे गली की एक दुकान पर सामान लेने भेजा था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिवार वालों को पता चला कि कुछ लोग झाड़ियों में पड़ी एक बेहोश बच्ची को उठाकर सिविल अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन
जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला और अपनी बच्ची की शिनाख्त की। बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने बताया कि कुछ समय पहले बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। संभावना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे लड़की बेहोश हो गई। आरोपी उसे वहीं फेंककर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही एसएसपी नवीन सिंगला और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना थर्मल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के 12 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस की ओर से आरोपी के बारे में कोई सुराग न लगा पाने पर पीड़ित परिवार ने वीरवार सुबह बठिंडा मुक्तसर हाईवे पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी गुरमीत सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया।