फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl

पड़ोसन की नाबालिग बेटी से रेप कर भागा

Thu, 22 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 22 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

दिन दहाड़े घर में घुसकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर अंजाम दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित की आपबीती सुनकर परिजनों ने मॉडल टाउन थाना में घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले निवासी परिवार के सदस्य मंगलवार को किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। उस दौरान उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला राजपाल उसके घर में जबरन घुस आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को जान से मारने की धमकी दी

rape with minor girl

विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को धमकाया और उसके साथ रेप किया। बाद में उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। देर शाम परिजन घर लौटे तो पीड़ित ने आपबीती उन्हें सुनाई

परिजनों ने घटना के बारे में मॉडल टाउन थाना पुलिस को बताया। घटना की जानकारी डीएसपी रेवाड़ी वीरेंद्र सैनी भी थाने पहुंचे। रात में पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 452, 506 व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी विरेंद्र सैनी ने बताया कि नाबालिग के साथ हुई वारदात के आरोपी राजपाल की तलाश जारी है। पुलिस टीमें उसे दबोचने के लिए रवाना हो चुकी हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed