फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with minor girl at Balgrah in rajpura

पंजाबः बालगृह में नशा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, एक नामजद, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब) Updated Sat, 15 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor girl at Balgrah in rajpura
सांकेतिक तस्वीर

एक बालगृह में बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजा मामला पंजाब के राजपुरा का है। यहां के थाना सिटी पुलिस ने  14 वर्षीय लड़की को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुराचार करने का केस दर्ज किया है। आरोपी ने 5 अप्रैल 2018 को पीड़िता से रेप किया था। गुरूवार को दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस के पास ‘सो क्यूं मंदा आखिये जित जमें राजान’ भलाई ट्रस्ट, अनारदाना चौक पटियाला निवासी भाई परमजीत सिंह ने दर्ज कराए बयान में बताया कि राजपुरा के एक बालगृह में रहने वाले एक युवक ने बालग्राम में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसके कमरे में रेप किया।
विज्ञापन


 आरोपी ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी दी। यही नहीं उसे ट्यूशन तक नहीं जाने दिया, ताकि वह किसी को दुष्कर्म के बारे में बता न दे। मामला दो महीने पहले का बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने गुरूवार को देर रात केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर रणधीर कौर का कहना है कि लड़की की शिकायत के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिक्रयोग हो कि बीते दिनों इसी बालगृह से भागे पांच बच्चों ने भी प्रबंधकों पर प्रताड़ित करने, अश्लील हरकतें करने और पिटाई करने के कथित आरोप लगाए थे, जिसकी जांच जिला बाल सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं। पांच बच्चों के बालग्राम से भागने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुराचार की बात अपने भाई को बताई। जिसके बाद भाई ने अपनी मौसी को मामले की जानकारी दी तो मामला सामने आया। पुलिस का कहना है कि उनके पास पीड़िता ने शिकायत ही देरी से दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed