फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl

फैक्टरी में काम करने जाती थी, लुटा बैठी अस्मत

Mon, 12 May 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 12 May 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में काम करने वाली नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम कंपनी में काम करने वाले एक मुलाजिम ने दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को बुड़ैल से काबू कर लिया। लड़की का आरोप है कि जब उसने कंपनी मैनेजर को इस बारे में बताया। तो उसने जुबान बंद रखने की नसीहत दी। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो वह उसे नौकरी से निकाल देगा।
विज्ञापन


पीड़िता को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने लड़की के साथ बलात्कार होने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में लड़की और आरोपी लड़का परिवार के सदस्यों के साथ काम करते थे।

सुबह के समय फैक्टरी में काम करने वाला अंकित (बदल हुआ नाम) जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पीड़ित लड़की को शादी का झांसा देकर फैक्टरी में बने कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसने लड़की से दुराचार किया। बाद में जब लड़की रोती हुई कमरे से बाहर आई, तो उसे फैक्टरी के किसी कर्मी ने देख लिया। इसी बीच उसने वारदात के बारे में कंपनी के मैनेजर को बताया।


लेकिन कोई ठीक जवाब नहीं मिला। लड़की बहुत घबरा गई। बाद में उसने सारी बात परिजनों को बता दी। इसके बाद लड़की को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed