होमगार्ड की नाबालिग बेटी से घर में हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब होमगार्ड जवान की नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर रेप करने जैसी घिनौनी वारदात सामने आई है। वारदात, पंजाब के लुधियाना जिले में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट की और उसे धमकियां देकर फरार हो गया।
जब नाबालिग के पिता घर आए तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर गांव भोपाना कलां निवासी गुरिंदर कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। पीड़ित के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह माछीवाड़ा थाना में तैनात है।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
उसकी नाबालिग बेटी इलाके में ही स्थित स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ दिन पहले वह नाइट ड्यूटी कर घर लौटा तो उसकी पत्नी सत्संग पर गई हुई थी, जबकि बेटी स्कूल जा चुकी थी। इलाके में किसी की मौत हो गई थी तो वह भी उनके घर अफसोस जताने के लिए चला गया। पीछे से उसकी बेटी स्कूल से घर आ गई।
आरोपी गुरिंदर कुमार उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुराचार कर फरार हो गए जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी ने सारी बात उसे बताई। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करा दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।