फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor child in Ferozepur of punjab

परिजनों को बेहोश कर नाबालिग से किया दुराचार, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
rape with minor child in Ferozepur of punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के फिरोजपुर के थाना सिटी जीरा के अंतर्गत एक बस्ती में आरोपियों ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को बेहोश कर 15 साल की किशोरी को उठाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना जीरा सिटी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी रमनदीप कौर ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन


खीर खाने के बाद उसके परिजन बेहोश हो गए। रमनदीप उसे डरा धमकाकर आरोपी जंटा सिंह के पास ले गई। जंटा सिंह ने उसकी सहमति के बिना उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना जीरा पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर रमनदीप कौर व जंटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई गुरदीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed