दरिंदगी ऐसी निशक्त बच्ची को भी नहीं छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा के एक गांव में सुनने और बोलने में अक्षम एक ग्यारह साल की बच्ची से दुराचार के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर एक अन्य नाबालिग लड़की से दुराचार की कोशिश के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार के अलावा प्रीवेंशन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
थाना चड़िक प्रमुख कमलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात एक ग्यारह साल की निशक्त बच्ची को घर से उठा कर उस के साथ दुराचार किया गया।
इशारों में बताया तो पता चला
लड़की के पिता ने बताया कि बेटी ने सुबह घर आकर इशारों से इस बारे में बताया। थाना सिटी साउथ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत पड़ते गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की से दुराचार की कोशिश करने के आरोप के अंतर्गत जसवीर सिंह और अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।