फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with married woman in Government Rest House

बड़े मंत्री के भतीजे ने वीआईपी रूम में किया रेप!

Mon, 12 May 2014 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल) Updated Mon, 12 May 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
rape with married woman in Government Rest House

एक विवाहिता के पति को नौकरी लगाने का झांसा देकर वीरवार रात को हरियाणा के घरौंडा में पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के वीआईवी रूम में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पानीपत की रहने वाली महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कष्ट निवारण समिति की एक महिला नेता ने रोहतक के रहने वाले एक व्यक्ति से कई दिन पहले मुलाकात कराई थी।

विज्ञापन

खुद को बताया बड़े मंत्री का भतीजा

rape with married woman in Government Rest House

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्यक्ति ने उसके पति को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। वीरवार रात को आरोपी ने उसके पति के सभी कागजातों सहित घरौंडा में मिलने के लिए कहा।

महिला के अनुसार उस व्यक्ति ने खुद को किसी बड़े मंत्री का भतीजा बताकर उन्हें झांसे में फंसाया। विवाहिता अपने पति के कागजात लेकर घरौंडा के रेलवे रोड पर पहुंची। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। बताया जाता है कि गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी।

आरोपी उसे घरौंडा रेस्ट हाउस पर किसी व्यक्ति से मिलवाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा कर ले गया। वीआईपी रूम में बैठाकर व्यक्ति बाहर पानी लेने के लिए चला गया और वापस आने के बाद उसने दरवाजा बंद कर उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार किया।

महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी

rape with married woman in Government Rest House

पीड़ित महिला किसी प्रकार से उसके चुंगल से छूटी और शोर मचाया। वह आरोपी महिला को रेस्ट हाउस पर छोड़कर फरार हो गया। महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई।

पुलिस ने इस मामले की सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस ने महिला के बयान पर एक व्यक्ति पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी और थाना घरौंडा के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पानीपत की रहने वाली महिला के साथ रोहतक के रहने वाले पवन कुमार के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed