{"_id":"e586ba4d5ce610dd6f0b56b9b439628c","slug":"rape-with-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को अकेला देख, वहशी ने कर दिया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को अकेला देख, वहशी ने कर दिया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
एक निकटवर्ती गांव में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस के ही गांव का युवक है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने इस शर्मनाक घटना को तब अंजाम दिया जब महिला घर में अकेली थी।
पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को वह रात के समय अपने घर में अकेली थी। उसके सास और ससुर हजूर साहिब गए हुए थे। रात के वक्त उसके घर में पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद युवक ने धमकी भी दी। आरोपी युवक फरार है।