फेसबुक पर युवक से पहले दोस्ती, फिर प्यार...अंजाम खौफनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर युवक से दोस्ती करने का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा मोबाइल कंपनी की मार्केटिंग अधिकारी युवती ने कभी सोचा भी न था। दरअसल फेसबुक पर दोस्त बने 22 वर्षीय युवक ने युवती को जूस में नशीली वस्तु मिलाकर उससे दुराचार किया।
आरोपी हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। युवती की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने दुराचार और जहरीली वस्तु खिलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नितेश कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है।
अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह मोबाइल फोन कंपनी में बतौर मार्केटिंग अफसर काम करती है। उसका आरोपी के साथ फेसबुक पर संपर्क हुआ और दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों की आपस में चैटिंग होती रहती थी। फिर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। पीड़िता ने कहा कि आरोपी 18 जुलाई को उसके घर पर आया।
लड़की ने जूस बनाया। वह जूस के गिलास टेबल पर रख कर बिस्किट लेने किचन में चली गई। मौका पाकर आरोपी ने उसके जूस में नशीली वस्तु मिला दी, जूस पीते ही वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप, मिला इंसाफ
उधर अमृतसर में गैंगरेप के दो आरोपियों को जिला सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत ने 20-20 वर्ष की कैद और 30-30 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया।
कपूरथला के एक गांव की महिला के बयान पर पुलिस थाना कोतवाली ने 20 नवंबर 2014 को मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पति से झगड़ा होने पर वह शहर पहुंची और श्री हरिमंदिर साहिब के पास रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात अरविंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़िया से हुई।
अरविंदर नौकरी का झांसा देकर कार में बैठा कर बटाला ले गया। वहां पर उसने और उसके दोस्त जसपाल सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़िया ने रेप किया। इसके बाद वह उसे एक गेस्ट हाउस में ले आए। वहां उसके दो अन्य दोस्तों के उससे रेप किया। मामले की सुनवाई में अदालत ने आरोपी अरविंदर और जसपाल को सजा सुनाई।