नौकरी देने के लिए बुलाया, पर लूट ली आबरू
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी की एक महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर दुराचार करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी पर गाड़ी में दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
थाना सदर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला थाना सदर के अंतर्गत सनौली रोड निंबरी गांव के नजदीक का है। महिला जगाधरी की रहने वाली है, जबकि आरोप पानीपत निवासी सुरेंद्र गुप्ता पर लगाए गए हैं।
पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया मामला
महिला ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र गुप्ता की उसकी मौसी के माध्यम से जानकारी थी। उसने उसको नौकरी लगवाने की बात कही और पानीपत बुला लिया। वह पानीपत बस अड्डे पर पहुंची और सुरेंद्र गुप्ता उसको गाड़ी में बैठाकर ले गया।
निंबरी के नजदीक पहुंचते ही सुरेंद्र गुप्ता ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस को महिला की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।