होली की पार्टी में होटल मैनेजर की शर्मनाक करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पार्टी में होटल मैनेजर ने शर्मनाक करतूत ली। उसने अपनी ही स्टाफ कर्मी को नशीली दवा पिलाकर उससे रेप किया और घर छोड़ आया। सनसनीखेज मामला, पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर में सामने आया।
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाकर उसके बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जीरकपुर के पार्क प्लाजा होटल में स्पा सेंटर में बतौर कर्मचारी कार्य करती है।
एक ही होटल में काम करने के चलते होटल में तैनात मैनेजर से उसकी दोस्ती हो गई। बुधवार को उक्त मैनेजर वरिंदर उसे अपने साथ घूमाने के बहाने पंचकूला के एक होटल में ले गया था।
युवती को नशीली लिम्का, खुद पी व्हिस्की
पीड़िता के मुताबिक होटल में मैनेजर ने उसे पीने के लिए लिम्का दिया व खुद व्हिस्की पी, लेकिन उसने धोखे से उसके लिम्का में कोई नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दी। जिसे पीने के बाद उसे कोई होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी उसे जीरकपुर स्थित अन्य स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी उसे अपने घर पर छोड़ गया। लेकिन जब नशे का असर खत्म हुआ तो मैनेजर की हरकत का पता चला। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत आरोपी मैनेजर वरिंदर के खिलाफ रेप की वारदात को अंजाम देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।