{"_id":"a877c09549779a6f0b958cf9d0c42309","slug":"rape-with-girl-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रेप करता था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रेप करता था युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 May 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सेक्टर-11 पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2013 में आरोपी उसके साथ बहला फुसला कर रेप करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक और शिकायतकर्ता युवती एक साथ एक कमरे में ही खुड्डा अलीशेर में किराए पर रहते थे और दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। साल 2013 में युवती की ओर से वुमन सेल में भी शिकायत की गई थी, लेकिन वीरवार को युवती एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल के समक्ष पेश हो गई।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर सेक्टर-11 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से सुहाना का निवासी है। पुलिस के अनुसार अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन