{"_id":"b40343be048721790bd1c238ae6360af","slug":"rape-with-friends-sister-in-fagwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को बेहोश कर उसकी नाबालिग बहन से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को बेहोश कर उसकी नाबालिग बहन से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फगवाड़ा कस्बे में भाई को नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग बहन से दुराचाकर करने का मामला सामने आया है। रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना रावलपिंडी पुलिस के पास वुमन सैल प्रभारी एएसआई अमरजीत कौर के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 15 वर्ष की है और दसवीं में पढ़ती है। उसके पिता की गांव में ही हलवाई की दुकान है। 30 जनवरी की शाम को करीब छह बजे वह अपने बड़े भाई के साथ दुकान के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
तभी उसके भाई का दोस्त परमजीत वासी डुमेली बाइक पर आया। उसने उसके भाई को उसके घर डुमेली जाने के लिए कहा। उसका भाई बाइक पर बैठक गया। परमजीत ने उसको भी साथ आने को कहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उनको किसी रिश्तेदार के घर में ले गया।
विज्ञापन
उसने उसके भाई को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गया। परमजीत ने उसके बेहोश भाई को कमरे में बंद कर दिया और उसे दूसरे कमरे में ले जाकर दुराचार किया।
सुबह होते ही वह उसे घर में छोड़कर चला गया। पीड़िता ने कमरे की कुंडी खोल कर अपने भाई को उठाया। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।