फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with Faint young woman

भाभी ने किया बेहोश, साथी ने लूटी आबरू

Tue, 02 Sep 2014 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहनेवाल(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, साहनेवाल(लुधियाना) Updated Tue, 02 Sep 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
rape with Faint young woman

पंजाब के साहनेवाल(लुधियाना) के एक गांव में एक युवक ने गांव में रहती अपनी कथित भाभी की मदद से 23 वर्षीय युवती को नशीली चाय पीला कर दुराचार किया। युवती को होश आने पर उसने शोर मचाया।

विज्ञापन


दोनों आरोपी युवती को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। युवती ने किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों का घटना की जानकारी दी।

मामला, पंजाब में लुधियाना जिले के साहनेवल इलाके का है। इसके बाद उन्होंने थाना साहनेवाल की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयानों पर परमजीत सिंह पम्मा और गांव की ही महिला गुरमीत कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाभी कथित देवर के साथ फरार

rape with Faint young woman

जानकारी के अनुसार शनिवार को पीड़ित लड़की घर पर थी। आरोपी महिला जिसे वह भाभी कहती थी, उसे बुला कर अपने घर ले गई। जहां महिला ने उसे चाय पिलाई। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो वह किसी अज्ञात स्थान पर थी। जहां आरोपी पम्मा उसके साथ रेप कर रहा था। उसने शोर मचा दिया। दोनों आरोपी कमरे में बंद कर फरार हो गए। वह किसी तरह वहां से निकल कर घर पहुंची। उसने सारी बात परिजनों को बताई।

थाना साहनेवाल के प्रभारी अनिल भनोट ने बताया कि लड़की के बयानों पर आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को काबू करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed