{"_id":"1b00a2039fee2461a9c1d138c32ed700","slug":"rape-with-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से ले गया और लूट ली साली की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहाने से ले गया और लूट ली साली की आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
थाना सिटी गुरदासपुर में एक युवती ने अपने जीजा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति उनकी छोटी बहन को लेकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17-3-2015 को उनकी बहन लौट आई। उसने पुलिस को बताया कि वह सब्जी लेने गई थी। उसके जीजा ने कहा कि मां की दवा लेने जाना है इसलिए साथ चलो।
विज्ञापन
दोनों रेलवे स्टेशन की तरफ चले गए। जीजा उसे अमृतसर से जन्नतपुर जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। किसी तरह उसने लोगों से पैसे मांग-मांगकर टिकट का प्रबंध किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी के पिता उसे डराते धमकाते रहते थे। महिला अधिकारी सीमा और एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर छत्तीसगढ़ भेजी जाएगी।