फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 9 years old girl in ludhiana

लुधियाना में मकान मालिक की नाबालिग बेटी से रेप

Sat, 14 Nov 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 14 Nov 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
rape with 9 years old girl in ludhiana

एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची को खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के माता पिता उसे ढूंढते हुए खाली प्लाट में उसके चीखने की आवाज सुन कर पहुंच गए।

विज्ञापन


हैवानियत की यह वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। आरोपी उन्हें देख कर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब लैब भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वीरवार को छुट्टी होने की वजह से दोपहर को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो वह और उसकी पत्नी उसे ढूंढने के लिए घर से थोड़ी दूर एक गली में पहुंचे। एक धार्मिक स्थान के सामने बने खाली प्लाट से बच्ची के चीखने की आवाज आई।

जब वह वहां पहुंचे तो कश्मीर सिंह उन्हें देखकर भाग गया। उसने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया था। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

किराए में रहने वाले युवक ने बच्ची से किया रेप

rape with 9 years old girl in ludhiana

उधर बीते दिन ही लुधियाना में ही छह वर्षीय बच्ची के साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां छत पर कपड़े सुखाने के लिए आई और बच्ची ने रोते हुए उन्हें सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची की मां की शिकायत पर अविनाश चौधरी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी मजदूरी करता है। सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed