{"_id":"599447ef4f1c1b9b5d8b46f2","slug":"rape-with-8th-class-girl-at-chandigarh-attempt-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप, परेड में शामिल होने को तिरंगा लेकर निकली थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप, परेड में शामिल होने को तिरंगा लेकर निकली थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सिटी ब्यूटीफुल में एक शर्मनाक घटना घट गई। घर से तिरंगा लेकर परेड में शामिल होने निकली एक नाबालिग छात्रा को चालीस वर्षीय आरोपी ने चाकू के बल पर अगवा किया और पार्क में लेकर जाकर उससे दुष्कर्म किया।
चिंता की बात तो यह है कि वारदात के 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने अज्ञात में धारा 341, 363, 376, पोक्सो 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परेड ग्राउंड पर मौजूद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस टीम वारदात स्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8वीं क्लास की छात्रा सुबह करीब 8.15 बजे अकेली पैदल ही अपने स्कूल के परेड में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-23 ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क के सामने वाली सड़क पर पहुंची होगी कि एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार चाकू रखकर अगवा कर लिया। आरोपी व्यक्ति किशोरी को पार्क के पास बने नाले में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर माता-पिता को वारदात की शिकायत की। पीड़ित पैरेंट्स से सूचना पाकर करीब 9.15 बजे एसएसपी ईश सिंघल, डीएसपी ईस्ट सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में पहुंचकर जांच में जुट गए।

कहां तैनात थे 700 पुलिसकर्मी?
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
- फोटो : File Photo
सूचना मिलने के बाद एसएसपी ईश सिंघल, डीएसपी रामगोपाल, दीपक यादव, थाना प्रभारी सेक्टर-17 सहित 2 इंस्पेक्टर, महिला अधिकारी, चौकी इंचार्ज सेक्टर-22, सेक्टर-24 सहित क्राइम ब्रांच टीम ने करीब 5 घंटे जांच-पड़ताल की। इस दौरान चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क का गेट लॉक कर 5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मीडिया के अंदर आने से रोकने के लिए लगाई गई। इसके बावजूद पूरी पड़ताल का नतीजा जीरो ही सामने आया।
164 के बयान, आरोपी 40 वर्षीय
पुलिस के अनुसार पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए। वहीं, उसके बयानों के आधार पर करीब आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके 4-5 संदिग्ध को राउंडअप भी किया गया। हालांकि, उनसे पुलिस कुछ खास जानकारी नहीं जुटा सकी।
रोजाना उसी रास्ते से जाती थी किशोरी
पड़ोसियों के अनुसार किशोरी पढ़ने में काफी होशियार है। वह रोजाना सुबह पैदल ही स्कूल जाती थी। इसी तरह वह स्वतंत्रता दिवस पर भी तिरंगा लेकर स्कूल परेड केलिए घर से अकेली निकली थी।