{"_id":"48c2c0dfd7ea72a194982e3c02fad9ce","slug":"rape-with-8-years-old-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में 8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी भागा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मलोया के पास जंगलों में रविवार दोपहर एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की मदद से पुलिस ने बच्ची को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। इसके साथ परिजनों की शिकायत पर मलोया चौकी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वारदात रविवार दोपहर की है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों मलोया में झोपड़ी में रहते हैं। दोपहर में बच्ची घर के बाहर खेलने निकली।
इसी दौरान पड़ोसी शिवकुमार उसके पास आया और कहा कि वह उसे घुमाने ले चलेगा। वह उसको बहलाकर जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची रोते हुए घर आई और अपने भाई को सब बताया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता कुछ दिन पहले गांव गए थे। इस दौरान बच्ची अपने भाई के साथ रहती थी। बच्ची का भाई और आरोपी शिवकुमार एक ही स्थान पर मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
इस वजह से बच्ची भी आरोपी के बहकावे में आ गई। मामले की जांच सेक्टर-49 चौकी प्रभारी सविता रॉय को सौंपी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें बना दी गई हैं।