फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim girl gave birth dead child

रेप पीड़िता नौंवी की छात्रा ने जन्मा बच्चा

Wed, 21 Jan 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Wed, 21 Jan 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
rape victim girl gave birth dead child

एक नाबालिग रेप पीड़िता ने सोमवार रात को मृत बच्चे को जन्म दिया। जेल में बंद आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत के लिए नवजात बच्चे के डीएनए सैंपल लिए गए। घटना हरियाणा के डबवाली (सिरसा) की है।

विज्ञापन


9 सिंतबर 2014 को एक रिक्शा चालक ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि सोलह वर्ष उसकी बेटी एक सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। इंदिरा नगर में रहने वाला 30 वर्षीय मलकीत सिंह उसकी बेटी को डरा धमकाकर 6 माह से बलात्कार कर रहा था। बेटी के गर्भवती होने पर उसने अल्ट्रासाउंड करवाया।
विज्ञापन


पता चला कि उसकी कोख में साढ़े पांच माह का बच्चा पल रहा है। नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि आरोपी स्कूल जाते समय आरोपी उसका रास्ता रोकता था। सरेआम उसे उठा ले जाने तथा उसके पिता को मार देने की धमकी देता था। नाबालिग ने यह भी बताया था कि छह माह के दौरान आरोपी ने एक खंडहरनुमा फैक्टरी और उसके घर में घुसकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने के चलते उसने अपने पिता को आपबीती नहीं बताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जो अब सलाखों के पीछे है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान प्रस्तुत किया था। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुख्ता तथ्य जुटाने के साथ बच्चे की परवरिश के लिए अदालत से बच्चे का डीएनए करवाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर अदालत ने पुलिस को अनुमति दे दी।

पीड़िता के पिता की डीएनए जांच पर आपत्ति

rape victim girl gave birth dead child

गर्भवती रेप पीड़िता का कई बार अल्ट्रासाउंड किया गया। चिकित्सक ने डिलीवरी के लिए 30 जनवरी 2015 की तिथि निर्धारित की थी। निर्धारित तिथि से 11 दिन पूर्व सोमवार रात को पीड़िता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

पीड़िता का पिता उसे सरकारी अस्पताल ले आया। यहां उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। शहर थाना पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में करके उसका पोस्टमार्टम करवाया। डीएनए के लिए सैंपल जुटाए। शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया।

'आरोपी का साथ्‍ा दे रही पु‌लिस'
नाबालिग रेप पीड़िता के पिता ने डीएनए जांच पर आपत्ति दर्ज की है। उसका कहना है कि पुलिस आरोपी के कहने पर कार्य कर रही है। चूंकि आरोपी पैदा हुए मृत बच्चे को अपना नहीं मानता है। आरोपी के बहकावे में आकर ही पुलिस डीएनए करवाने जा रही है।

पेट में हो गई बच्चे की मौत
एमके भादू, एसमएओ, डबवाली ने बताया कि डिलीवरी के समय किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। बच्चे की मौत रेप पीड़िता के पेट में हो गई थी। डिलीवरी के दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ। पोस्टमार्टम किया गया है। डीएनए के लिए उसकी स्किन के सैंपल लिए गए हैं। जो पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक है।

मधुबन जाएंगे सैंपल
दलीप सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली ने बताया कि अदालत की अनुमति से डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए मधुबन स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed