फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, sister rape, girl rape, cousin rape, sirsa rape, haryana rape, crime

भाई ने लूटी नाबालिग की अस्मत, 5 माह बाद चुप्पी तोड़ी

Fri, 15 Apr 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 15 Apr 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
rape, sister rape, girl rape, cousin rape, sirsa rape, haryana rape, crime
गैंगरेप - फोटो : ANI
सिरसा के बड़ागुड़ा क्षेत्र में मामा से मिलने आई नाबालिग की ममेरे भाई ने ही अस्मत लूट ली। डर के मारे नाबालिग ने इस राज को पांच महीने तक दबाए रखा। अब हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने अपने साथ हुए दुराचार का राज खोला। इस खुलासे के बाद परिजन सन्न रह गए और पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


नाबालिग पंजाब स्थित भागसर क्षेत्र में रहती है। शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके सिरसा महिला थाने को इसकी कॉपी भेजी। महिला थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता का कहना है कि अक्तूबर 2015 में वह अपने मामा से मिलने के लिए वीरूवालागुढ़ा आई थी। 21 अक्तूबर 2015 को मामा के पुत्र मेनपाल ने जबरन उसकी अस्मत लूट ली और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस घर लौटकर भी वह धमकी के डर से परिजनों को अपनी आपबीती नहीं बता सकी। जांच अधिकारी एएसआई कमलेश ने बताया कि फाजिल्का पुलिस की जीरो एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मेनपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed