फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape married woman and looting house

पहले विवाहिता की अस्मत लूटी, बाद में घर

Sat, 03 May 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 03 May 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape married woman and looting house

लुटेरों ने घर में घुसकर पहले विवाहिता को बंधक बनाकर गैंगरेप किया, बाद में घर में पड़ी नगदी और जेवर भी ले उड़े। मामला, पंजाब के लुधियाना के गांव डेहलों का है।

विज्ञापन


यहां बुधवार देर रात लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर दुराचार किया। इसके बाद घर में पड़े सोने-चांदी के जेवर व साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना का पता उस समय चला जब महिला का पति और उसकी पड़ोसन घर में पानी पीने के लिए आए। उन्होंने महिला को छुड़ाया और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दुराचार, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

rape married woman and looting house

थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला का पति गांव के भट्ठे पर काम करता है और वहीं पर बने कमरे में रहता है। बुधवार को पहले पीड़ित महिला का पति भट्ठे पर काम करने के लिए गया था, जबकि वह अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैस चार लोग घर में घुस आए।

उन्होंने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ दुराचार किया। लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने घर में पड़े जेवरात व साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। करीब तीन बजे पीड़ित महिला का पति और उसकी पड़ोसन उनके घर पानी पीने के लिए आए तो अंदर महिला को बंधक देखा।

उन्होंने महिला को खोला। इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed