फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape in panchkula, 6 year old child raped by a 20 year old man,

छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 08 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
rape in panchkula, 6 year old child raped by a 20 year old man,
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पंचकूला में शनिवार देर रात करीब एक बजे छह साल की मासूम लड़की के साथ एक 20 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के मां बाप ने पुलिस को देर रात फोन कर घटना के बारे में सूचित किया था। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अब लड़की की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। महिला पुलिस थाना प्रभारी मंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान हरिओम (20) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शहर में देर रात नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी हरिओम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, थाना प्रभारी मंजीत कौर ने बताया कि लड़की और उसके मां-बाप प्रवासी है। जोकि यहां पंचकूला के खाली मैदान में झुग्गी डालकर अपना बसर कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed