{"_id":"573d695f4f1c1b5657ac70e3","slug":"rape-girl-rape-moga-girl-rape-punjab-girl-rape-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का एक्सीडेंट होने बात कहकर युवक ले गए छात्रा को, रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता का एक्सीडेंट होने बात कहकर युवक ले गए छात्रा को, रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 20 May 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
rape
छात्रा को पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर दो युवक ले गए और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने सुसाइड की कोशिश की। घटना पंजाब के मोगा की है। पीड़िता अस्पताल में है, वहीं आरोपी फरार हैं। एएसआई हरजीत कौर को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गांव मंदर कलां निवासी नाबालिग छात्रा गांव मेलककंगा के सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ती है।
बुधवार दोपहर दो युवक स्कूल में आए और उससे कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। इतनी बात सुनकर वह घबरा गई और उन युवकों के साथ चल पड़ी। कुछ दूर जाने पर युवकों ने बाइक रोक ली और उसके हाथ पैर मुंह बांधकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर उन्होंने उसके साथ दुराचार किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को बताया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर गुरदर्शन सिंह व गुरध्यान सिंह निवासी राऊवाला मेकलकगां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।