फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, girl rape, gilr rape in live in relationship, chandigarh police, chandigarh rape, chandigarh

दोस्ती की, शादी का वादा किया और रहने लगे लिव इन में, फिर हुआ ये

Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
rape, girl rape, gilr rape in live in relationship, chandigarh police, chandigarh rape, chandigarh
rape shimla
शॉप पर मुलाकात हुई। उसके बाद दोस्ती आगे बढ़ी और युवक ने शादी का प्रपोजल दिया। फिर दोनों लिव इन में रहने लगे। उसके बाद जो हुआ, युवती सन्न रह गई। चंडीगढ़ निवासी एक युवती ने बापूधाम कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात बापूधाम निवासी अरविंद से एलांते मॉल में हुई थी। दोनों वहां एक ही स्टोर में काम करते थे। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। एक दूसरे के मोबाइल नंबर लेने के बाद दोनों में काफी बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में युवती से रेप की पुष्टि हुई

rape, girl rape, gilr rape in live in relationship, chandigarh police, chandigarh rape, chandigarh
rape - फोटो : demo pic
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कुछ समय बाद अरविंद ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद कुछ समय दोनों लिव इन में भी रहे। इस दौरान अरविंद ने उसे शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुराचार किया।

युवती ने जब अरविंद पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टाल-मटोल करने लगा। इस बीच कुछ समय बाद आरोपी उससे अलग रहने लगा। साथ ही उसने युवती से शादी से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने बापूधाम चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने युवती का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसमें रेप की पुष्टि होने पर मूल रूप से यूपी निवासी वर्तमान में बापूधाम निवासी अरविंद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से अरविंद फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश में यूपी रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed