{"_id":"571b2dd24f1c1be4718b45af","slug":"rape-girl-rape-charkhi-dadri-girl-rape-bhiwani-rape-haryana-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, युवती गर्भवती हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, युवती गर्भवती हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी एक युवती ने शहर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच माह की गर्भवती करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने इस संबंध में सिटी थाने में भी शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी करीब 25 वर्षीय युवती ने व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
युवती ने बताया कि उक्त युवक उसे पिछले कई माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। युवती ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती भी है। अब जब उसने उक्त युवक से शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया और किसी को बताने या पुलिस में शिकायत देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली।
अब आरोपी ने उससे काफी दूरी बना रखी है। इस संबंध में शुक्रवार को पीड़िता ने सिटी थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
युवती ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस जल्द से जल्द मामले में सच्चाई का पता लगाकर उचित कार्रवाई करेगी।
- भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी