फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape, gangrape, minor girls gangrape, sisters gangrape, sirsa gangrape, haryana gangrape, crime

मां को नशीला पदार्थ सुंघाया और नाबालिग बहनों को उठा ले गए, गैंगरेप

Sun, 17 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 17 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
rape, gangrape, minor girls gangrape, sisters gangrape, sirsa gangrape, haryana gangrape, crime
गैंगरेप - फोटो : Demo pic
चार युवक घर में घुसे, मां को नशीला पदार्थ सुंघाया और नाबालिग बहनों को उठाकर ले गए। इसके बाद उनके साथ गैंगरेप किया। सिरसा के रानियां क्षेत्र के एक गांव करीवाला में यह मामला सामने आया। गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगे हैं। पुलिस पर भी इस मामले में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि छह दिन पूर्व घर में सो रही दोनों बहनों को गांव करीवाला के युवक उठा ले गए। अज्ञात स्थान पर अगवा कर ले जाई गई दोनों बहनों के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि करीवाला चौकी पुलिस में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सीएम विंडो और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद पुलिस हरकत में आई। छह दिन बाद दोनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल शुक्रवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई, परिजन निराश

rape, gangrape, minor girls gangrape, sisters gangrape, sirsa gangrape, haryana gangrape, crime
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि छह दिन पूर्व दोनों बहने अपनी मां के साथ घर में सो रही थीं। करीवाला के चार युवक घर में घुस आए और लड़कियों व उनकी मां को संभवत: नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को अगवा कर ले गए। दो दिन बाद किसी तरह लड़कियां आरोपियों के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंचीं। दोनों ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई।

चारों युवकों पर दो दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित लड़कियों के पिता का आरोप है कि करीवाला पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होता देख उन्होंने सीएम विंडो के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके बाद आज दोनों पीड़ित लड़कियों का छह दिन बाद मेडिकल करवाया गया।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि करीवाला चौकी पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में दोनों का मेडिकल करवा लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed