फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape, gangrape, girl gangrape, student gangrape after kidnapping, crime, kaithal

स्कूल में आजादी दिवस मना लौट रही छात्रा को चाकू दिखाकर गैंगरेप

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
rape, gangrape, girl gangrape, student gangrape after kidnapping, crime, kaithal
कैथल में किडनैपिंग के बाद लड़की से गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में आजादी दिवस मना लौट रही छात्रा को चाकू दिखाकर किडनैप कर लिया 5 छात्रों ने और कर दिया गैंगरेप।
विज्ञापन


वारदात, कैथल के क्योड़क गांव में सोमवार को हुई। वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता छात्रा ने बताया कि वह क्योड़क गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम खत्म होने के बाद 3 किलोमीटर दूर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूल के बाहर एक बाइक सवार युवक ने उसे रोक लिया। इसके तुरंत बाद एक कार आकर वहां रुकी।
विज्ञापन


कार से एक युवक उतरा और उसने छात्रा को चाकू दिखाकर कार में बैठा लिया। कार में कुल तीन युवक सवार थे। ये युवक छात्रा को जबरदस्ती स्कूल से 12 किलोमीटर दूर दूसरे गांव टीक में ले गए। टीक गांव में पहले से एक युवक खड़ा था जो उन्हें अपने मकान में ले गया। इस मकान में छात्रा के साथ बरोट गांव के मोहन उर्फ मोनू ने रेप किया। जबकि टीक गांव के सौरभ ने मकान के बाहर पहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कैथल सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी तरुण कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि 5 के खिलाफ गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed