{"_id":"57a07c1d4f1c1bc3762b8c8a","slug":"rape-friends-wife-rape-wife-swapping-wife-handover-his-friends-friends-raped-his-wife-bhiwani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधार न चुका पाया तो दोस्तों को सौंपी पत्नी, हालत बिगड़ी तो दिल्ली रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार न चुका पाया तो दोस्तों को सौंपी पत्नी, हालत बिगड़ी तो दिल्ली रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
rape bhiwani
25 हजार का उधार न चुका पाने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी ही दो दोस्तों को सौंप दी। पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो दिल्ली रेफर करना पड़ा।
घटना, हरियाणा के भिवानी जिले के चरखी दादरी कस्बे की है। दोनों दोस्त महिला को बेहोश कर काफी दिनों तक उससे दुष्कर्म करते रहे। महिला की हालत बिगडऩे पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति, जेठ, जेठानी व पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने अपने बड़े भाई विजय व पड़ोस के एक युवक हरकेश से करीब 25 हजार रुपये उधार लिए थे।
पैसे न चुका पाने पर पति ने शर्मनाक हरकत कर दी। जून माह में छुट्टियों के दौरान उसके दोनों बच्चे दिल्ली में मामा के घर गए हुए थे। इसी दौरान विजय व हरकेश ने कभी उसे बेहोश कर तो कभी मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म करने से उसकी हालत बिगडऩे लगी।

मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि, थाने में केस दर्ज
rape
पीड़िता ने अपनी बहन को बीमारी की बात बताई। उसकी बहन ने दिल्ली मायके में फोन कर सारी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे दिल्ली ले गए।
दिल्ली में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाने के दौरान उसने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत इस बारे में दिल्ली के जाफरपुर इलाके के थाने में शिकायत दी। बाद में इस बारे में दादरी पुलिस को अवगत करवाया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया जिसमें दुष्कर्म कर पुष्टि हो गई।
पीडि़ता ने बताया कि इस घटना की पूरी साजिश उसके पति व जेठानी ने रची थी। पति जानबूझकर अपने चाचा के घर जाकर सोता था तथा पीछे से दोनों आरोपी उससे दुष्कर्म करते थे। इस दौरान विरोध करने पर वे उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। मेडिकल रिपोर्ट व महिला के बयान पर पुलिस ने उसके पति, जेठ, पड़ोसी व जेठानी पर दुष्कर्म, साजिश रचने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।