फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape case in punjab

पंजाब: रेप की 3 वारदातें, 2 लुधियाना और एक अमृतसर में

Fri, 23 Oct 2015 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 23 Oct 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
rape case in punjab

पंजाब में 24 घंटे में रेप की तीन वारदातें सामने आईं। दो लुधियाना में तो एक अमृतसर में अंजाम दी गई। पुलिस जांच में जुटी है। पहली वारदात लुधियाना की है। शादी का झांसा देकर एक विवाहिता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर उसके साथ दुराचार किया गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए और पीड़िता की शिकायत पर स्टार सिटी कालोनी निवासी सोनू शेरगिल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जल्द ही पीड़िता की मेडिकल जांच कराएगी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 1998 में उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। पंचायती राजीनामे से उनका तलाक हो गया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। उसके बाद पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उससे शादी की पेशकश की। विवाहिता ने हां कर दी। उसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी।

जांच अधिकारी प्रमोद राज ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही पीड़िता की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करा उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए जाएंगे।

युवती को घर बुलाकर रेप, न बताने की धमकी

rape case in punjab

लुधियाना में एक युवक ने बहला फुसला कर एक युवती को घर बुला लिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के मुताबिक आरोपी की उनके घर के पास ही दुकान है। जब वह घर से बाजार किसी सामान की खरीदारी करने के लिए जाती तो आरोपी उसे तंग करता था। कुछ दिन पहले आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर में उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।

फेसबुक पर दोस्त बनाया, शादी का झांसा दे दुराचार
पंजाब के अमृतसर में थाना सदर के अधीन एक क्षेत्र की पीड़िता के साथ युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झूठा झांसा देकर एक साल दुराचार किया। पीड़िता के बयान पर थाना वुमन सेल ने आरोपी युवक गुरलाल सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी दलबीर कौर ने बताया कि युवक किसी दुकान पर सेल्समैन है। एक साल पहले पीड़िता के साथ फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने उसे शादी का झूठा झांसा दिया और एक वर्ष दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब उससे शादी की बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed