{"_id":"86f1e337db424f8ab64641a2c199368d","slug":"rape-by-uncle-with-little-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे लेने गई थी बच्ची, चाचा कमरे में ले गया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समोसे लेने गई थी बच्ची, चाचा कमरे में ले गया और...
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी चाचा द्वारा अपनी 13 साल की भतीजी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी 13 साल की लड़की वीरवार शाम करीब पांच बजे बाजार से समोसे लेने के लिए गई थी। बाजार में उसके रिश्ते का चाचा बंसी लाला (22) मिल गया। जो उसको बहाने से एक हलवाई की दुकान में समोसे दिलवाने के लिए ले गया। वह हलवाई की दुकान के ऊपर बने एक कमरे में लड़की को ले गया। जहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी है कि अगर उसने किसी को बताया तो उसको जान से मार देगा। डर के मारे उसकी बेटी ने वीरवार को किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार सुबह उसकी बेटी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई नरिंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी बंसी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से घर से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।