{"_id":"6ae64ffbb197b96bc101d263","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142430-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, जीजा हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, जीजा हिरासत में
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दंदयाल इलाके में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक खाली प्लॉट से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आरती देवी निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में उधमपुर शहर में डीएन पैलेस के नजदीक अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति के साथ एक किराए के कमरे में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार आरती देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 अक्तूबर को पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। शनिवार सुबह गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के एक परिवार ने दंदयाल इलाके में खाली प्लॉट में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम के माध्यम से जरूरी नमूने एकत्र किए। इसके अलावा मौके से कुछ अन्य सामान भी साक्ष्य के तौर पर बरामद किया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास मिली इको वैन
जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक इको वैन भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि वैन के अंदर से भी शव जैसी दुर्गंध आ रही थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के शव को इसी वाहन में लाकर खाली प्लॉट में फेंका गया होगा।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त इको वैन शनिवार तड़के करीब 3 बजे शहर के सयाल-सल्लन इलाके से चोरी हुई थी। पुलिस को वाहन चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला साजिशन हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस सिलसिले में पूछताछ के लिए मृतका के जीजा को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।